यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने तिरंगे का अपमान हुआ. वह इन दिनों मॉरीशस में हैं जहां का ये मामला है. खास बात ये है कि योगी आदित्यनाथ ने खुद इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इस फोटो में गिरीराज सिंह भी उनके साथ खड़े नज़र आ रहे हैं.
इस फोटो को योगी ने 2 नवंबर को शेयर किया था. खबर लिखे जाने तक 1800 लोग इसे लाइक, 353 लोग इसे रिट्वीट और 371 लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं.
ट्विटर पर लोगों ने योगी को बताया कि उन्होंने जो तस्वीर लगाई है उसमें भारतीय झंडा उल्टा दिख रहा है. लोगों के कमेंट के बाद भी योगी ने तस्वीर को नहीं हटाया. इसके बाद लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है.
लोग अब इस तस्वीर को उल्टा कर ट्वीट कर रहे हैं. इसके पीछे लॉजिक दिया जा रहा है कि तिरंगे को सीधा करने के लिए फोटो को उल्टा किया गया है.
