परमाणु समझौते से बाहर निकलने की अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की धमकी के कुछ दिन बाद ही अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत से कहा है कि ईरान के साथ व्यापार में सचेत रहे।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान के साथ व्यापारिक संबंधों में भारत अपने हितों के आधार पर ही कोई जोखिम उठाए।
ट्रम्प शासन के इस वरिष्ठ अधिकारी ने ईरान में चाबहार पोर्ट परियोजना के संदर्भ में कहा, किसी भी देश को ईरान के साथ व्यापारिक संबंधों और समझौतो में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहिए।
ग़ौरतलब है कि भारत, ईरान के रणनीतिक पोर्ट चाबहार की विकास परियोजना में भाग ले रहा है, इस पोर्ट के विकसित होने के बाद नई दिल्ली की पहुंच सीधे अफ़ग़ानिस्तान और मध्य एशियाई देशों तक हो जाएगी।
भारत और ईरान ने मई 2016 में चाबहार के विकास परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
अमरीका शुरू से ही इस समझौते का विरोध करता रहा है और वह नई दिल्ली पर इससे पीछे हटने के लिए दबाव बना रहा है।
