AMU से “मुस्लिम” और BHU से “हिंदू” शब्द नहीं हटेगा : मानव संसाधन विकास मंत्री

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के नामों में बदलाव का सरकार का कोई इरादा नहीं है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एक पैनल ने सिफारिश की है कि एएमयू से ‘मुस्लिम’ और बीएचयू से ‘हिंदू’ शब्द को हटा दिया जाना चाहिए, क्योंकि ये नाम दोनों विश्वविद्यालयों के पंथनिरपेक्ष चरित्र को प्रदर्शित नहीं करते हैं। पैनल ने कहा कि इनके नाम अलीगढ़ विश्वविद्यालय और बनारस विश्वविद्यालय होना चाहिए। इनके संस्थापकों के नाम पर भी इनके नाम रखे जा सकते हैं।

पैनल की सिफारिश पर जावड़ेकर ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि एएमयू और बीएचयू बहुत पुराने संस्थान हैं। इनके नामों में बदलाव का कोई इरादा नहीं है। जावडे़कर ने कहा, ‘समिति ने क्या कहा है, यह मैंने नहीं पढ़ा है, लेकिन नामों में बदलाव का न तो फैसला किया गया है और न ही ऐसा कोई इरादा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *