नई दिल्ली
4 महीने पहले हुए एमसीडी चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली आम आदमी पार्टी ने बवाना विधानसभा उपचुनाव में शानदार
जीत हासिल कर बाजी पलट दी। एमसीडी चुनाव में बवाना सीट के 6 वॉर्डों में AAP को सिर्फ 1 में जीत मिली थी। यहां 4 वॉर्डों पर बीजेपी जीती थी।
उपचुनाव में AAP उम्मीदवार रामचंद्र ने बीजेपी के वेद प्रकाश को 24,052 वोटों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। कांग्रेस पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी नंबर 3 पर ही रही। AAP उम्मीदवार रामचंद्र को 59,886 वोट मिले। बीजेपी के वेद प्रकाश को 35,834 वोट और कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 31,919 वोट मिले।
बवाना सीट पर AAP की बड़ी जीत, बीजेपी और कांग्रेस को भारी मतों से हराया
