भारत पर पानी से हमला कर सकता है चीन!

भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर विवाद गहरा होता जा रहा है. दोनों देशों की सेनाएं डोकलाम में डटी हुई हैं, तो वहीं चीन की ओर से लगातार भारत को युद्ध की धमकी मिल रही है. लेकिन चीन भारत पर सैन्य हमला किए बिना ही हमें बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. चीन भारत पर सैन्य हमले की बजाय पानी के जरिए हमला कर सकता है. जिससे सिर्फ बॉर्डर पर नहीं बल्कि कई राज्यों में तबाही मच सकती है.

चीन की भौगोलिक स्थिति देखें तो वह भारत से ऊंचे स्थान पर है. वहीं चीन के पास कई बांध हैं. भारत में ऐसी कई बड़ी नदी हैं जो चीन से निकलकर भारत में आती हैं, जिनमें से ब्रह्मपुत्र नदी सबसे बड़ी नदी है. अगर चीन चाहे तो कुछ दिनों तक पानी बांध पर रोककर छोड़ सकता है जिससे भारत में तबाही का मंजर हो सकता है.

सिर्फ ब्रह्मपुत्र नदी ही नहीं बल्कि चीन से सतलुज नदी भी निकलती है. सतलुज नदी चीन के कब्जे वाले तिब्बत से निकलकर हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आती है. वहीं तिब्बत से निकलकर सिंधु नदी लद्दाख से होते हुए निकलती है और अरब सागर में मिलती है. साफ है कि चीन के पास तीन ऐसी बड़ी नदी हैं जो भारत में तबाही का कारण बन सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *