11 मुख्यमंत्रियों पर चल रहे हैं क्रिमिनल केस: ADR,NEW रिपोर्ट

देश के नेताओं से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, भारत के कुल 31 मुख्यमंत्रियों में से 11 के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें से 25 मुख्यमंत्री करोड़पतियों की लिस्ट में भी शामिल हैं।
यह रिपोर्ट असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नैशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने जारी की है। सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 31 मुख्यमंत्री होते हैं। इसमें से 11 यानी 35 प्रतिशत ने अपने ऊपर लगे क्रिमिनल केसों को खुद ही सार्वजनिक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हैं। उनपर कुल 22 मामले दर्ज हैं। इसमें से तीन बेहद गंभीर हैं।
रिपोर्ट में बिहार के नीतीश कुमार, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, झारखंड के रघुबर दास, यूपी के योगी आदित्य नाथ, तेलंगाना के के सी राव, केरल के पिनराई विजयन, जम्मू कश्मीर की महबूबा मुफ्ती, पुडुचेरी के नारायणसामी, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम शामिल है।

लिस्ट में फडणवीस के बाद केरल के मुख्यमंत्री का नाम आता है। उनपर 11 क्रिमिनल केस हैं। तीसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं। उनपर 10 मामले दर्ज हैं। गंभीर मामलों की बात करें तो केजरीवाल पहले नंबर पर हैं। उनपर ऐसे चार केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *