5 स्टार होटल में नहीं ठहरेंगे मंत्री,पीएम मोदी का फरमान

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि वे ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल का चुनाव ना करें और साथ ये भी कहा है कि मंत्रिगण सरकारी वाहनों का निजी तौर पर इस्तेमाल ना करें।

कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी मंत्रियों के फाइव स्टार होटल में ठहरने से बिल्कुल नाखुश नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने साफ कहा कि कोई भी मंत्री अपनी ड्यूटी के दौरान फाइव स्टार होटल में ठहरने की जिद नहीं करेगा ब्लकि सरकार द्वारा जी रही सहायता के अनुरूप ही चलना होगा।

पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को बताया कि वे मंत्रियों के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से वाहन के इस्तेमाल को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मंत्री और उनके परिवार का कोई भी सदस्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से वाहनों का इस्तेमाल का दुरुपयोग वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *