राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान देने की कवायद तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष पद पर राहुल की ताजपोशी इसी महीने की 24 तारीख को हो सकती है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को इसे लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. 10 जनपथ में होने जा रही इस बैठक में राहुल की ताजपोशी की तारीख और उस कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी.
सूत्रों के अनुसार राहुल को अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है. ऐसे में 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा से संबंधित अंतिम मुहर और उस ‘आलीशान ताजपोशी समारोह’ के कार्यक्रम की योजना पर बैठक में चर्चा होगी.
