दीवार से टकराई ड्राइवरलेस दिल्ली मेट्रो, PM मोदी 25 दिसंबर को करने वाले हैं उद्घाटन

बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी के बीच दिल्ली मेट्रो ट्रायल रन के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान मेट्रो दीवार से जा टकराई। बता दें कि ये मेट्रो सेवा ड्राइवर लैस है।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि ट्रायल के दौरान मेट्रो में एक हादसा हुआ है। मेट्रो जब कालिंदी के पास से गुजर रही थी तभी मेट्रो में हादसा हुआ है। मर्जेंटा लाइट बॉटेनिकल गार्डन से दक्षिणी दिल्ली को 19 मिनट में जोड़ेगी।

बता दें कि 25 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक हिस्से की शुरुआत होने वाली है। जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को सौपेंगे। कालकाजी मंदिर से बोटेनिकल गार्डन के लिए शुरू होने वाली इस लाइन पर कुल 25 मेट्रो स्टेशन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *