सुप्रीम कोर्ट के बैन का कोई असर नहीं,दिल्ली-NCR में जमकर हुई आतिशबाजी की बरसात, हवा में घुला ज़हर

Expresslivenews (Edited By:Sardar Husain)
नई दिल्ली: देशभर में दीवाली धूमधाम से मनाई गई, लेकिन राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पटाखे खूब फोड़े गए, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा रखी थी. दिल्ली में हुई आतिशबाज़ी के बाद आज सुबह दिल्ली धुंए और धुंध में सिमटी नज़र आई. यहां प्रदूषण के स्तर कम होता नहीं दिख रहा है. दिल्ली के लोधी रोड पर धुएं का गुबार दिख रहा है तो कनॉट प्लेस में चारों तरफ जले हुए पटाखे बिखरे पड़े हैं.
दीवाली की रात के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर सामान्य से 12 गुना तक ज्यादा हो चुका है. दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम जैसे पॉश इलाके में प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5 में लगभग 12 गुना तक गिरावट दर्ज की गई है.
आरके पुरम के अलावा आनंद विहार, शाहदरा, वजीरपुर, अशोक विहार और श्रीनिवासपुरी जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर सामान्य से कई गुना ज्यादा पहुंच गया है. ये आंकड़े रात करीब 10:00 बजे तक के हैं. जानकारों की मानें तो यह आंकड़ा सुबह तक कहीं और ज्यादा खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *