गुजरात राज्‍यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। तीन सीटों पर चार उम्मीदवार खड़े हैं। भाजपा की ओर से अमित शाह और स्मृति ईरानी की जीत पक्की मानी जा रही है। लड़ाई तीसरी सीट को लेकर है, जिस पर कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल उम्मीदवार हैं। इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस से आए नेता बलवंत सिंह राजपूत को उम्मीदवार बना दिया है। राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए गुजरात विधानसभा में वोटिंग शुरू हो गई है। भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी और अमित शाह राज्य विधानसभा पहुंचे और उनके साथ विजय रूपानी भी नजर आए। कांग्रेस का साथ छोड़ चुके शंकर सिंह वाघेला भी गुजरात विधानसभा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *