विराट का शतक भी काम न आया, सीरीज में 0-1 से पिछड़ा भारत,पहला वन डे न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीता

भारत न्यूजीलैंड के बीच वन डे सीरीज का खेला गया पहला वन डे न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीत लिया। मुंबई में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 281 रन का लक्ष्य दिया था।
मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और 50 ओवरों में 8 विकेट पर 280 रन बनाए।
– भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए। इसके बाद दिनेश कार्तिक 37 रन बनाकर दूसरे हाइएस्ट स्कोरर रहे।
– टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को गुप्टिल और मुनरो ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े।
– इसके बाद 80 रन तक पहुंचते-पहुंचते न्यूजीलैंड के तीन विकेट गिर गए। फिर टॉम लेथम और रॉस टेलर ने मिलकर टीम को संभाल लिया।
– लेथम (103*) और टेलर (95) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप की और टीम की जीत तय कर दी।
– न्यूजीलैंड की टीम ने 49 ओवर में 4 विकेट खोकर 284 रन बनाते हुए ये मैच 6 विकेट से जीत लिया।
– मैच में शानदार बैटिंग करते हुए करियर की चौथी सेन्चुरी लगाने वाले टॉम लेथम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
– इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मैच 25 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *