चीन-भारत तनाव की आंच ईरान तक पहुंची, हुवावे ने निकाले सभी भारतीय कर्मचारी

भारत और चीन के बीच डोकलाम मामले पर तनाव के कारण चीनी टेलीकाॅम कंपनी हुवावे ने ईरान में अपने सभी भारतीय कर्मचारियों को निकाल दिया है।

संसार की 500 बड़ी कंपनियों में से एक हुवावे ने तेहरान में काम करने वाले अपने सभी भारतीय कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है। आईबी टाइम्ज़ के अनुसार भारत और चीन के बीच सीमावर्ती विवाद के कारण ही इन लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। हुवावे ने भी इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।

मामले का पता उस समय चला जब भारत के स्वाधीनता दिवस पर तेहरान में हुवावे के लिए काम करने वाले रोहित ने ट्वीटर पर भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को संबोधित करते हुए लिखा कि हुवावे ईरान ने अपने सभी भारतीय कर्मचारियों को निकाल दिया है और यह व्यापार से जुड़ा हुआ फ़ैसला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *