लखनऊ मेट्रो को राजनाथ सिंह और योगी आज दिखायेंगे हरी झंडी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मेट्रो सेवा का उद्घाटन होगा. गृहमंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे.
राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाने के बाद पहले राइड के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर सवार होंगे, जबकि आम लोगों के लिए मेट्रो का सफर बुधवार सुबह शुरू होगा. लखनऊ मेट्रो सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलेगी. चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर का किराया 10 रुपए से लेकर 60 रुपए तक होगा. इमरजेंसी की हालत में यात्री टॉकबैक के जरिए ड्राइवर से बात कर सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *