आज रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो: DMRC

नई दिल्ली: दिवाली की रात दिल्ली वाले गुरुवार को आखिरी मेट्रो रात 10 बजे तक पकड़ पाएंगे. बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है कि सामान्य तौर पर मेट्रो सेवा रात 11:30 बजे तक जारी रहती है, लेकिन 19 अक्टूबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस समेत सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशन से आखिरी सेवा रात 10 बजे शुरू होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *