विधायकों के सम्मान में खड़े हों अफ़सर: योगी सरकार का फरमान

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के सम्मान में खड़े होने के लिए निर्देश दिए गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देशों में सभी अधिकारियों से कहा गया है कि जब कोई विधायक या सांसद उनसे मिलने आएं तो खड़े होकर उनका स्वागत करें और जाने पर उन्हें खड़े होकर ही विदा करें.

अधिकारियों को ये भी बताया गया है कि राज्य में मुख्य सचिव, डीजीपी और रेवेन्यू बोर्ड के अध्यक्ष भी ओहदे में विधायकों से नीचे हैं. अफ़सरों को सरकारी ख़र्च पर होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि न बनने के निर्दश भी दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *