मुकेश अंबानी लगातार 10वीं बार देश के सबसे अमीर शख्स के तौर पर उभरे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की संपत्ति 38 अरब डॉलर (करीब 2.5 खरब रुपये) हो गई है. फोर्ब्स मैगजीन ने गुरुवार को फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट, 2017 जारी की है. इसके मुताबिक देश के शीर्ष 100 अमीरों का नेटवर्थ 26 फीसदी की दर से बढ़ा है.
मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर विप्रो के अजीम प्रेमजी काबिज हुए हैं. उनका नेटवर्थ 19 अरब डॉलर है. उन्होंने पिछले साल के मुकाबले दो पायदान ऊपर छलांग मारी है. वहीं, सन फार्मा के दिलीप संघवी की संपत्ति घटी है और वह दूसरे नंबर से खिसक कर नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं. उनका कुल नेटवर्थ 12.1 अरब डॉलर है.
