वंदे मातरम् नहीं कहने से कोई देशद्रोही नहीं होता: मुख़्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि ‘‘वंदे मातरम्’’ गाना ‘‘अपनी पसंद की बात’’ है और जो लोग इसे गाने से इंकार कर रहे हैं उन्हें देशद्रोही नहीं करार दिया जा सकता.

संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा, ‘‘वंदे मातरम् गाना पूरी तरह किसी की अपनी पसंद है. जो लोग गाना चाहते हैं वे गा सकते हैं और जो गाना नहीं चाहते वे ना गाएं. इसे नहीं गाना किसी को देशद्रोही नहीं बनाता.’’

उन्होंने कहा कि अगर कोई जानबूझकर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित राष्ट्र गीत का विरोध करता है तो यह ‘‘सही नहीं है’’ और ‘‘देश के हित में नहीं है.’’

महाराष्ट्र विधान परिषद् में शुक्रवार को वंदे मातरम् गाने को लेकर विवाद हो गया था, जहां बीजेपी विधायकों ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी का इसलिए जोरदार विरोध किया कि वह राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में ‘वंदे मातरम्’ के गायन को आवश्यक बनाने की मांग का विरोध कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *