Expresslivenews.com (Reported By:Sardar Husain)
दिल्ली:शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहसिन अली तक़वी ने शिया वक़्फ़ बोर्ड की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हलफ नामा दिए जाने के जवाब में एक्सप्रेस लाइव न्यूज़ के संवाददाता सरदार हुसैन से बात करते हुए कहा कि पहले यह सौदागर वक़्फ़ की ज़मीन बेच कर खा गए अब बाबरी मस्जिद का सौदा करने चले हैं.मौलाना ने कहा की यह कहना कि बाबरी मस्जिद शिया मिलकियत है,ग़लत है.मस्जिद सिर्फ अल्लाह की होती है और सारे मुसलमानों को उस में नमाज़ पढ़ने का अधिकार होता है,इस लिए उक्त हलफ नामे की कोई हैसियत नहीं है
वक़्फ़ की ज़मीन बेचने वाले अब बाबरी मस्जिद का सौदा कर रहे हैं, मौलाना तक़वी
