नीतीश कैबिनेट में 26 मंत्री: JDU से 14, BJP से 11 विधायकों ने ली शपथ

पटना.नीतीश कैबिनेट का शनिवार को विस्तार हुआ। गर्वनर केसरीनाथ त्रिपाठी ने जेडीयू के 14, बीजेपी के 11 और एलजेपी एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस तरह कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। बीजेपी के मंगल पांडे को भी शपथ लेना था, लेकिन वे पहुंच नहीं पाए। बता दें कि महागंठबधन (आरजेडी-कांग्रेस और जेडीयू) से अलग होने के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार ने सीएम पद की छठी बार शपथ ली थी। वहीं, बीजेपी के सुशील कुमार मोदी को नई सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने भी नीतीश के साथ शपथ ली थी। बाद में JDU-BJP अलायंस ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीता। देर शाम विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *