उत्तर कोरिया ने दी हाइड्रोजन बम ब्लास्ट की धमकी,भारत भी हो सकता है प्रभावित

उत्तर कोरिया ने धमकी दी है कि वह प्रशांत महासागर में अपना सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम फोड़ेगा, जो परमाणु बम से कई गुना ज्यादा खतरनाक होता है. ये काम उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन कर सकता है क्योंकि उसके सनकी होने के कई उदाहरण पिछले लंबे समय से दिख रहे हैं.

कहा जा रहा है कि जब तानाशाह किम जोंग उन का हाइड्रोजन बम प्रशांत महासागर में फूटेगा तो भारी तबाही होगी. इतनी ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी जिनसे खतरनाक सुनामी पैदा होगी. अगर उत्तर कोरिया की धमकी हकीकत में बदली तो उसके नतीजे बहुत भयानक होंगे और इससे भारत भी प्रभावित हो सकता है.
संयुक्त राष्ट्र संघ में अपने पहले ही संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को मिट्टी में मिला देने की धमकी दी थी. जब ट्रंप ने उत्तर कोरिया को बर्बाद करने की धमकी दी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के बाद उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री, री योंग हो ने ईंट का जवाब पत्थर से देने के अंदाज में बयान दिया. पिछले कुछ सालों में दो देशों के नेताओं के बीच ऐसी बातचीत की मिसाल शायद ही देखने को मिली है. दोनों देश के नेता एक दूसरे के लिए बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

जानकारों का मानना है कि 6 परमाणु बम विस्फोट कर चुका उत्तर कोरिया ऐसा कर सकता है. वो या तो लड़ाकू विमान से हाइड्रोजन बम को गिरा सकता है या फिर मिसाइल से भी हाइड्रोजन बम को प्रशांत महासागर में फोड़ सकता है. यहां आपको बता दें कि उत्तर कोरिया ने अगर प्रशांत महासागर में हाइड्रोजन बम विस्फोट किया तो सुनामी से अमेरिकी दोस्त दक्षिण कोरिया, जापान तबाह हो सकते हैं.

अब यहां सवाल ये है कि अगर उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर में बम फोड़ा. तो क्या क्या उससे भारत भी प्रभावित होगा. ये सवाल इसलिए आया क्योंकि जब जापान में सुनामी आई थी तो भारत में भी अलर्ट जारी किया गया था. यही नहीं जब इंडोनेशिय़ा में सुनामी ने आई थी तब चेन्नई तक इसका असर देखने को मिला था. ऐसे में अगर उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम का असर भारत तक हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *