NTPC हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत,100 से अधिक घायल, राहुल करेंगे रायबरेली का दौरा

यूपी के रायबरेली जिले में स्थित NTPC प्लांट का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है. 6 नम्बर यूनिट में बॉयलर फटने से हुए इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. इस घटना से करीब 100 लोग घायल हुए हैं और एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर है. झुलसे 9 लोगों को लखनऊ सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है. वहीं NTPC ने घटना की जांच का आदेश दे दिया है. राहत और बचाव के लिए NDRF की टीम ऊंचाहार पहुंच चुकी है. राहुल गांधी ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. गुरुवार सुबह राहुल गांधी रायबरेली जाएंगे.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना जाहिर करते हुए उनके परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा. सभी घायलों का इलाज सरकार अपने खर्च से कराएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *