राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी और उम्मीद जतायी कि उनके उत्तराधिकारी देश को खुशहाली तथा लोकतंत्र के रास्ते पर आगे ले जाएंगे।
मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, ‘‘भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति के रूप में आपके निर्वाचन पर मैं आपको दिल की गहराइयों से बधाई देता हूं।’’ मुखर्जी ने कहा कि वह उन्हें कामयाब कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी देते हैं।
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में राजग की ओर से उम्मीदवार कोविंद आज निर्वाचित घोषित किए गए।
