अमरीका को एेसा पाठ देंगे जो वह कभी नहीं भूलेगाः उत्तरी कोरिया

उत्तरी कोरिया ने स्पष्ट रूप में कहा है कि परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के विषय पर किसी से भी वार्ता के लिए तैयार नहीं है।

उत्तरी कोरिया के प्रवक्ता बैंग कवांग हयूक ने सोमवार की रात मनीला में कहा कि उनका देश परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के विषय पर वार्ता का इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए बनाए गए हथियारों के बारे में किसी से बात नहीं की जाएगी।

उत्तरी कोरिया का कहना है कि यदि अमरीका ने पियुंगयांग के विरुद्व कोई भी सैन्य कार्यवाही की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उसका कहना है कि हम अमरीका को एेसा पाठ पढ़ाएेंगे जो वह कभी नहीं भूलेगा। पियुंगयांग का कहना है कि पूरी अमरीका हमारी पहुंच में है। उत्तरी कोरिया का कहना है कि जो भी देश उसके विरुद्ध अमरीका का साथ दे रहे हैं उन्हें भी उत्तर कोरिया को जवाब देना होगा।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने शनिवार को उत्तरी कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। उत्तरी कतरिया ने इन प्रतिबंधों की निंदा करते हुए इन्हें अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *