सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम दोषी करार, 28 अगस्त को होगा सजा का ऐलान

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी से यौन शोषण का दोषी करार दिया गया है. कोर्ट अब 28 अगस्त को उनकी सजा पर सुनवाई करेगा. फैसला सुनते ही राम रहीम कोर्ट में अपने होश खो बैठे. राम रहीम कोर्ट से सीधा जेल जा रहे हैं, उन्हें कस्टडी में लिया गया है.

राम रहीम को दोषी करार दिए जाने की खबर से देशभर में फैले राम रहीम के लाखों समर्थकों में दुख की लहर फैल गई है. खासकर हरियाणा और पंजाब में तो समर्थकों की भीड़ ने सरकार के हाथ-पैर फुला दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *