सऊदी किंग ने अपनी अनुपस्थिति में सत्ता अपने उत्तराधिकारी बेटे को सौंप दी ‎

सऊदी किंग के दरबार से जारी होने वाले एक आदेश के अनुसार, सऊदी युवराज एवं रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान किंग की विदेश यात्रा के दौरान, राज पाठ संभालेंगे।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सोमवार को सऊदी किंग समलाम बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अपने उत्तराधिकारी बेटे से कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में देश का प्रबंध संभालें।

सऊदी किंग छुट्टियां बिताने विदेश की यात्रा पर जा रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सऊदी किंग बीमार हैं और वे चरणबद्ध ढंग से सत्ता अपने बेटे को स्थानांतरित कर रहे हैं।

एक अरबी अख़बार के अनुसार, अगले पांच महीनों के दौरान, मलिक सलमान पूर्ण रूप से सत्ता अपने उत्तराधिकारी बेटे को सौंप देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *