दिल्ली सीलिंग:अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 455 प्रॉपर्टियां सील

राजधानी में पिछले साल दिसंबर से शुरू हुई सीलिंग में सबसे बड़ी कार्रवाई गुरुवार को हुई। साउथ दिल्ली के लाजपत नगर की अमर कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश-2 और वेस्ट जोन को मिलाकर ही करीब 400 प्रॉपर्टियां सील कर दी गईं। ईस्ट और नॉर्थ एमसीडी एरिया के रेजिडेंशल इलाकों में स्टिल्ट पार्किंग नियमों के उल्लंघन पर 72 प्रॉपर्टियों को सील किया गया।
मॉनिटरिंग कमिटी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में अमर कॉलोनी मार्केट ज्यादा निशाने पर रही। करीब 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, फिर भी दुकानदारों ने जमकर विरोध किया। सीलिंग टीम का ऐक्शन शुरू होते ही सभी दुकानदारों ने एकसाथ दुकानें बंद कर दीं और मार्केट में आकर विरोध जताने लगे। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को बल प्रयोग कर लोगों को काबू करना पड़ा। हंगामे में एक दुकानदार का सिर फट गया। कई अन्य लोगों के हाथ और पैर में चोटें आईं। मार्केट में अपनी दुकानों को सील होते देख कई महिला दुकानदार बेहोश हो गईं।

अमर कॉलोनी मार्केट, ग्रेटर कैलाश-2 और वेस्ट जोन के रेजिडेंशल इलाकों में 350 दुकानों और 33 स्टिल्ट पार्किंग में बने निर्माण को सील किया गया। ईस्ट में आनंद विहार में 13, गांधी नगर में 11, शकरपुर में 6 और पांडव नगर में 2 जगह कार्रवाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *