श्रीदेवी का हार्ट अटैक से निधन, 54 वर्षीय अभिनेत्री ने दुबई में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया है. 54 वर्षीय अभिनेत्री दुबई में भांजे की शादी में गई थी, वहीं उन्हें हार्ट अटैक हुआ और वह दुनिया को छोड़कर चली गईं. शनिवार रात 12 बजे के बाद श्रीदेवी को हार्ट अटैक आया था. हादसे के वक्त उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी उनके साथ थी. 1963 में जन्मी श्रीदेवी ने 1967 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया. वर्ष 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था. श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से कर दी थी. उन्होंने बाल कलाकार के रूप में तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया था.
80 के दशक में हिंदी फिल्मों में श्रीदेवी अपने चरम पर थीं. उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफ़ा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में दीं. उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा था.
साल 1997 में फिल्म ‘जुदाई’ के बाद से श्रीदेवी 15 सालों के लिए फिल्मों से दूर रहीं. साल 2012 में फिल्म इंग्लिश-विंगलिश से उन्होंने वापसी की और वह भी सुपरहिट साबित हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *