Tiger Zinda Hai:महज 4 दिन में 150 करोड़ पार हुई सलमान खान की फिल्म

नई दिल्ली: इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि सलमान खान स्टारर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. फिल्म ने महज तीन दिन में 114 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया और चौथी दिन भी इसकी कमाई उम्मीद से ज्यादा रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिसमस के दिन फिल्म ने लगभग 39 से 40 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की कुल कमाई 154 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *