लोकसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सरकार बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी में है। दो दिन के मंथन के बाद शुक्रवार देर रात से ऐक्शन शुरू हो गया है। पहली सूची में 16 डीएम, 4 कमिश्नर समेत 37 आईएएस के तबादले किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द तबादलों का सिलसिला और बढ़ेगा। काम में लापरवाह अधिकारियों को सरकार इधर से उधर करेगी। शुक्रवार को जारी सूची में गोरखुपर के डीएम राजीव रौतेला को हटाकर के. विजयेंद्र पांडियन को लाया गया है और देवीपाटन मंडल को कमिश्नर बनाया गया है। वहीं सरकार को लेकर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी करने वाले बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह को हटाकर एपीसी शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है।
लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 IAS का तबादला
