उत्तर प्रदेश के मदरसों में 15 अगस्त को सभी मदरसों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य किया गया है. उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद की ओर आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि राज्य के सभी मदरसों में 15 अगस्त को ध्वरारोहण किया जाए. इस दौरान राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को अनिवार्य रूप से गाया जाए. आदेश में कहा गया है कि इसकी वीडियो कवरेज भी कराई जाए. ये आदेश किया गया है.
आर्डर में कहा गया है कि इस दौरान सभी मदरसों में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया जाए, शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाए. खेलकूद का आयोजन किया जाए.
