कर्नाटक सरकार ने राज्य के लिए अलग झंडा तैयार किया, बीजेपी दुविधा में

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक ऐसा चुनावी दाव खेला है जिसमे बीजेपी पूरी तरह उलझ गई है. सिद्धारमैया ने कर्नाटक के लिए एक झंडे का डिजाइन कैबिनेट से पास कराया है जिसको अब वह केंद्र सरकार को भेजने जा रहे हैं ताकि इसको संवैधानिक मंजूरी मिल सके.

कन्नड़ संगठनों के साथ अपने कैम्प दफ्तर में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस झंडे को दिखाया जो तीन रंगों का है. झंडे में ऊपर पीली पट्टी, बीच मे सफेद और नीचे लाल पट्टी है. बीच मे सफेद पट्टी पर राज्य का प्रतीक चिन्ह “गंद्दु भेरुण्डा” (दो बाज) बना है. सिद्धारमैया ने कहा कि “हम झंडे से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करेंगे. इस झंडे को राष्ट्रीय ध्वज से नीचे फराएंगे और किसी भी तरह का उल्लंघन इससे नहीं होता.”

इस झंडे को मुख्यमंत्री कन्नड़ लोगों का अभिमान कहते हैं. करीब सभी कन्नड़ संगठनों का इसको समर्थन हासिल है. कन्नड़ संगठनों के वरिष्ठ नेता सारा गोविंद का कहना है कि ” मैं कन्नड़ लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा करता हूं जिनकी पहल से ही आज यह संभव हो पाया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *