नई दिल्ली: देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिला पर तिरंगा फहराया. लालकिले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर खास संदेश दिया. पीएम मोदी ने कश्मीर की समस्या समाधान के लिए नारा दिया, ‘न गाली से न गोली से, परिवर्तन होगा गले लगाने से…’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता और सरकार के साथ पूरा दश है. हम कश्मीर को फिर स्वर्ग बनाएंगे. कश्मीर में मुट्ठी भर अलगाववादी माहौल खराब कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि न गाली से समस्या सुलझेगी, न गोली से समस्या सुलझेगी, सिर्फ उन्हें गले लगाकर समस्या का हल होगा. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा. सभी को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के प्रयासों से लोग अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. नक्सलवाद कम हो रहा है.
लाल क़िले से बोले मोदी: गाली से,न गोली से,बल्कि हर कश्मीरी को गले लगाकर ही हल की जा सकती है कश्मीर समस्या
