उप्र और बिहार बाढ़ की चपेट में

0
211

उप्र में बाढ से अबतक कम से कम 69 लोग मर चुके हैं। उप्र के 24 ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं जिसके कारण बीस लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

भारत के केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार उप्र में कई नदियां बहुत से स्थानों पर ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित नगर सिद्धार्थ नगर बताया जा रहा है। सिद्धार्थ नगर के 643 गांव बाढ से प्रभावित हैं जिनमें से 323 गांव लगभग जलमग्न बताए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उप्र में यह बाढ़ नेपाल की ओर से आने वाले पानी के कारण आई है।

दूसरी ओर बिहार में भी बाढ़ से 216 लोग मर चुके हैं। बिहार के 20 ज़िले बाढ़ प्रभावित हैं। बिहार के एक करोड़ तीस लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here