मुस्लिम हैं ये 11 स्टार्स, बॉलीवुड की दुनिया में आने के लिए रखे हिंदू नाम

0
183

.फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपना नाम बदलकर ही नाम कमाया है। जिसमें अक्षय कुमार भी शामिल हैं। एक तरफ जहां ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने नाम बदला है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने धर्म से हटकर अपना नाम बदला है। दरअसल आज Dainikbhaskar.com आपको बताएगा ऐसे मुस्लिम बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपने हिंदू नाम रखे। जिसमे कुछ सेलेब्स के साथ जुड़ी हैं स्टोरीज जैसे किसी का शो हिट हुआ तो वो ही नाम रख लिया, या फिर किसी ने प्यार से किसी नाम से बुलाया तो उस ही नाम से करियर बना लिया।

1.दिलीप कुमार
दिलीप कुमार को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। दिलीप कुमार फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ़ ख़ान है। भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है। दिलीप कुमार को उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता है, त्रासद या दु:खद भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हे ‘ट्रेजिडी किंग’ भी कहा जाता था। दिलीप कुमार को भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इसके अलावा दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है। बता दें, उनका जन्म पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। दिलीप कुमार ने अभिनेत्री सायरा बानो से 1966 मे विवाह किया। विवाह के समय दिलीप कुमार 44 वर्ष और सायरा बानो की 22 वर्ष की थीं।
जहां ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने नाम बदला है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने धर्म से हटकर अपना नाम बदला है। आज Express live news आपको बताएगा ऐसे मुस्लिम बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपने हिंदू नाम रखे। जिसमे कुछ सेलेब्स के साथ जुड़ी हैं स्टोरीज जैसे किसी का शो हिट हुआ तो वो ही नाम रख लिया, या फिर किसी ने प्यार से किसी नाम से बुलाया तो उस ही नाम से करियर बना लिया।

2.मधुबाला
मधुबाला का असली नाम ‘मुमताज़ जहां बेग़म देहलवी’ था। बालीवुड में उनका प्रवेश ‘बेबी मुमताज़’ के नाम से हुआ। उनकी पहली फ़िल्म ‘बसन्त’ थी। देविका रानी ‘बसन्त’ में उनके अभिनय से बहुत प्रभावित हुईं, तथा उनका नाम मुमताज़ से बदल कर ‘ मधुबाला’ रख दिया। 23 फ़रवरी 1969 को मधुबाला का निधन हो गया था।

3.मीना कुमारी
मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। मीना कुमारी को भारतीय सिनेमा की ट्रैजेडी क्वीन भी कहा जाता है।31 मार्च, 1972 को मीना कुमारी का निधन हो गया था।

4.अजीत
अजीत का असली नाम हामिद अली खान था। वह अपने खलनायक किरदारों के लिये विशेष रूप से जाने जाते हैं। 21 अक्टूबर 1998 को उनका निधन हो गया था।

5.जॉनी वॉकर
जॉनी वॉकर का असली नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था। जॉनी फिल्म जगत के एक जाने माने हास्य अभिनेता रहे हैं। 29 जुलाई 2003 को जॉनी का निधन हो गया था।

6.निम्मी
निम्मी का असली नाम नवाब बानो था। उनका जन्म आगरा में हुआ था। निम्मी ने राज कपूर, देव आनंद से लेकर मधुबाला और गीता बाली तक के साथ काम किया था।

7.संजय खान
संजय खान का असली नाम शाह अब्बास खान है। संजय खान के बेटे फरदीन खान ने भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई थी हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

8.श्यामा
श्यामा का असली नाम खुर्शीद अख्तर था। फिल्म ‘आर पार’, ‘बरसात की रात’ और ‘तराना’ के लिए श्यामा को आज भी याद किया जाता है।

9.जगदीप
जगदीप का जन्म 29 मार्च, 1939 को दतिया, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनका सली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी है। बॉलीवुड में इन्हें शोले

10.जयंत
जयंत का असली नाम जकारिया खान था। जयंत हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह अपने खलनायक किरदारों के लिये विशेष रूप से जाने जाते हैं।
11. अर्जुन
अर्जुन का असली नाम फ़िरोज़ खान है. फ़िरोज़ खान ने शो महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया था। जिसके चलते वो किरदार इतना फेमस हो गया की अर्जुन ने अपना नाम ही बदल कर अर्जुन रख लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here